फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rishi tops in running, Shivam tops in high jump

Amethi News: दौड़ में ऋषि, ऊंची कूद में शिवम अव्वल

Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rishi tops in running, Shivam tops in high jump
अमेठी सिटी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज राघीपुर में शुक्रवार को एक स्कूल एक खेल योजना के तहत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



दौड़ प्रतियोगिता में ऋषि ने पहला, शिवम ने दूसरा और अरबाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं ऊंची कूद में शिवम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरबाज दूसरे और ऋषि तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक स्पर्धा में इच्छा ने पहला, दीक्षा ने दूसरा और शुभी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन



इसी तरह रस्सी कूद प्रतियोगिता में इच्छा पहले, मोनिका दूसरे और लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पांडेय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए और कहा कि खेल से शारीरिक क्षमता, एकाग्रता और अनुशासन बढ़ता है। उन्होंने छात्रों से खेलों को शिक्षा के साथ जोड़कर जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर खेल प्रभारी सुंधाशु, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed