फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   richa topped in highschool, vishnukant in intermediate

हाईस्कूल में ऋचा व इंटर में विष्णुकांत टॉपर

Sat, 18 Jun 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
richa topped in highschool, vishnukant in intermediate
82 : अमेठी : श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी व शिक्षक? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में 87.52 प्रतिशत रिजल्ट के साथ अमेठी जिला प्रदेश में 45वें तो इंटरमीडिएट में 87.50 फीसदी रिजल्ट के साथ 30 वें स्थान पर रहा। शहर के शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ऋचा यादव ने 92.17 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल तो अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर के छात्र विष्णुकांत यादव ने 92.00 प्रतिशत अंक के साथ इंटरमीडिएट में टॉप किया। इं
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में 10 तो हाईस्कूल में 20 विद्यार्थी जिले की टॉप-10 सूची में जगह बनाने में सफल रहे। परीक्षा परिणाम घोषित होने की सूचना पर सुबह से ही बच्चों में उत्साह नजर आया। छात्र-छात्राएं बेचैनी से अपने अंक जानने के लिए बेताब थे। रिजल्ट देखते के लिए कोई बार-बार वेबसाइट खोलते नजर आया तो कहीं साइबर कैफे पर भी भीड़-भाड़ नजर आई। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही हर तरफ खुशियों की लहर दौड़ गई। एक तरफ जहां स्कूल कॉलेजों में जश्न का माहौल रहा वहीं घरों पर भी अभिभावकों ने बच्चों का मुंह मीठा करा कर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में इन्होंने लहराया परचम
हाईस्कूल की परीक्षा में शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा ऋचा यादव ने टॉप किया। ऋचा को 92.17 फीसदी अंक मिले। इसी तरह रणंजय इंटर कॉलेज की प्रिया मौर्या व हुदा पब्लिक स्कूल फतेहपुर के छात्र मो. अहमद खान 92 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। श्री जंग बहादुर सिंह इंकॉ ककवा के संकेत यादव व सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंकॉ अमेठी की शुभि पांडेय 91.67 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे, श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के आदित्य यादव 91.50 प्रतिशत अंक के साथ चौथे तो 91.33 प्रतिशत अंक के साथ सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंकॉ अमेठी की कौमुदी सिंह पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के प्रशांत त्रिपाठी, हनुमान इंटर कॉलेज किटियावां की गोल्डी, संत पथिक इंटर कॉलेज महेशपुर की आकांक्षी यादव व डॉ. पीएनएमएस इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर के अंशुल 91.17 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे। एसएसएमवीएम ग्राम भारती परतोष के छात्र रुद्र प्रताप सिंह व हनुमान इंटर कॉलेज किटियावां की अर्पिता 91 प्रतिशत अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर के प्रखर आलोक शुक्ल, श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज के आयुष शर्मा 90.80 प्रतिशत अंक के साथ आठवें स्थान पर रहे। श्री जंग बहादुर सिंह इंकॉ ककवा के अनुज प्रजापति, कोमल, सेंट जॉन इंटर कॉलेज शुकुल बाजार की नम्रता सिंह व एमजेएस मेमोरियल स्कूल गौरीगंज के आयुष मौर्या 90.67 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान तो श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के जसवंत कुमार 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहे।
इंटरमीडिएट के टॉप-10 प्रतिभावान
बोर्ड की ओर से जारी टॉप टेन सूची में अशोक सिंह इंकॉ बाबूपुर गौरीगंज के विष्णुकांत यादव 92.20 अंक के साथ इंटरमीडिएट के टॉपर बने। शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज की आस्था 89.20 प्रतिशत अंक के साथ टॉप टेन की सूची में दूसरे स्थान पर रहीं। निर्मला रामलखन सिंह इंटर कॉलेज राजापुर भोएं की श्रद्धा सिंह 87.80 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे तो अशोक सिंह इंकॉ बाबूपुर गौरीगंज के युवराज सिंह 87.60 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
श्री शिव प्रताप इंकॉ अमेठी की अंजू यादव 87.40 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें तो श्री जंग बहादुर सिंह इंकॉ ककवा के श्लोक शुक्ल, श्री लालसाहब सिंह इंकॉ कल्याणपुर की पूर्णिमा यादव व प्रमोद आलोक इंकॉ अमेठी की महिमा तिवारी 87.20 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे। श्री शिव प्रताप इंकॉ अमेठी की गरिमा पाल 86.60 फीसद अंक के साथ सातवेें तो इसी कॉलेज के अवनीश कुमार 86.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले में आठवें स्थान पर रहे। एसडीएसवीएम इंकॉ केशवनगर अमेठी की श्रुति बरनवाल 86 प्रतिशत अंक के साथ नौवें तो हनुमान इंकॉ कमलानगर किटियावां की मीनाक्षी 85.60 प्रतिशत अंक के साथ 10वें स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट में 17,095 उत्तीर्ण
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत व व्यक्तिगत बालक-बालिका मिलाकर कुल 20,714 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से मात्र 19,538 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। शामिल परीक्षार्थियों में से 17,095 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।
हाईस्कूल में 20,289 उत्तीर्ण
डीआईओएस ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में संस्थागत व व्यक्तिगत बालक-बालिका मिलाकर 24,866 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से मात्र 23,183 ने ही परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों में से 20,289 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।
अमेठी तहसील के 16 परीक्षार्थी सूची में
जिले की हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में 20 (11 बालक व नौ बालिका) तथा इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में 12 (सात बालिका व पांच बालक) समेत कुल 32 परीक्षार्थी अपनी योग्यता का परचम फहराने में सफल रहे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की जिले की टॉप-10 सूची में शामिल 32 में से 16 अकेले अमेठी तहसील के रहे। अमेठी शहर के श्री शिव प्रताप इंकॉ के चार परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल व तीन ने इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में अपनी जगह बनाई। ककवा के श्री जंग बहादुर सिंह इंकॉ के तीन परीक्षार्थी ने हाईस्कूल व एक ने इंटरमीडिएट तथा अमेठी शहर के सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंकॉ के दो परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में एक परीक्षार्थी अपना स्थान बनाने में सफल रहे।
टॉप-10 सूची में गौरीगंज के नौ विद्यार्थी
जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों टॉपर गौरीगंज के रहे। हाईस्कूल में टॉप करने वाली ऋचा यादव जहां शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेेज की छात्रा रही वहीं इंटर में टॉप करने वाला छात्र बाबूपुर के अशोक सिंह इंकॉ का रहा। हाईस्कूल व इंटर की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाले 32 परीक्षार्थियों में नौ (हाईस्कूल में पांच व इंटर में चार) गौरीगंज तहसील के रहे। बाबूपुर के अशोक सिंह इंटर कॉलेज के दो छात्र इंटर की टॉप-10 सूची में जगह बनाने में सफल रहे। इसी तरह शहर के रणंजय इंटर कॉलेज, शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज, एमजेएस इंटर कॉलेज व किटियावां के हनुमान इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी सूची में अपनी जगह बनाई।
81 कॉलेज बनाए गए थे परीक्षा केंद्र
जिले में कुल पंजीकृत माध्यमिक संस्थाओं की संख्या 241 है। इनमें 18 राजकीय, 15 उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंकॉ एक, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज तीन, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त व 180 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इनमें से 12 राजकीय, 22 अशासकीय सहायता प्राप्त व 47 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

टॉप करने वालों के परिवारीजन गदगद
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के परिवारीजनों के साथ उनके सगे संबंधी भी गदगद हैं। बच्चों की सफलता की सूचना मिलते ही बधाई देने के लिए इनके घरों पर लोगों का तांता लगा रहा।

81 : गौरीगंज : मनीषी महिला बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं। -सं?

81 : गौरीगंज : मनीषी महिला बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं। -सं?- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed