फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Review officer exam in 19 centers on 11th

Amethi News: 19 केंद्रों में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 11 को

Fri, 09 Feb 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Review officer exam in 19 centers on 11th
अमेठी सिटी। लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा जिले में 11 फरवरी को 19 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 8064 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की। डीएम निशा अनंत ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। संबंधित परीक्षा केंद्र परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु केंद्र पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। डीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्र में कोई भी डिवाइस नहीं होनी चाहिए। परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि केंद्रों का परीक्षा तिथि के एक दिन पूर्व भ्रमण करें। सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रारंभ होने से 35 मिनट पूर्व प्रश्नपत्रों के गोपनीय पैकेट सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की निगरानी में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक उत्तरदायी होंगे। परीक्षा के दौरान छात्रों के मोबाइल फोन, बैग आदि को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 3.30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ इलामारन जी ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। बैठक में लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक दिनेश सिंह व कौशल किशोर ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विस्तृत रूप से जानकारी दी। एडीएम अर्पित गुप्ता ,डीआईओएस रीता सिंह समेत नामित सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।


गूगल मैप पर दर्ज होगी परीक्षा केंद्रों की लोकेशन
- डीएम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की लोकेशन सेंटर के नाम से गूगल एप पर शेयर कर दी जाए। इससे छात्र-छात्राओं को आने-जाने में आसानी होगी। एसपी ने बताया कि सभी चौराहों पर पूछताछ केंद्र बनाया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने में कोई भी समस्या न हो। सभी सेंटरों पर दो-दो महिला व पुरुष सिपाही की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र पर जो पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे, उनका मोबाइल नंबर सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होना अनिवार्य है। जिससे कोई भी समस्या आने पर एक दूसरे को सूचित किया जा सके।

इनसेट
ये कॉलेज बने परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्र
जेएन मौर्य साइंस इंटर कॉलेज जगदीशपुर, मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी गौरीगंज, श्री जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा अमेठी, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, जीजीआईसी सोनारीकला अमेठी, जामो, शाहगढ़, जीआईसी टीकरमाफी अमेठी, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी, इंटर कॉलेज कालिकन, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, सरस्वती शिक्षा मंदिर ग्राम भारती परतोष, आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज जायस, एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज, महाराज अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज परसावा अमेठी, सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमेठी तथा जीजीआईसी मुसाफिरखाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed