फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Restrictions For useless Movement

लॉकडाउन के छठे दिन सड़कों पर रही सख्ती

Tue, 31 Mar 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Restrictions For useless Movement
03 : गौरीगंज : पीपरपुर में बार्डर पर मौजूद पुलिस कर्मी। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक बाहर निकलने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। मंगलवार को जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों ने वाहनों की तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया तो बिना मतलब बाहर निकलने वालों को फटकार कर लौटा दिया। हालांकि, लोगों का कहना है कि जाने-अनजाने ऐसे लोग भी परेशान हुए जो बहुत जरूरी होने ही निकले, लेकिन उन्हें खदेड़ दिया गया। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस सख्ती जरूर बरते पर लोगों को जरूरत भी समझे
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए घोषित लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बहार निकलने वालों पर कार्रवाई होगी। लगातार सड़कों पर वाहनों पर आवागमन देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी थानों में जगह-जगह बैरियर व चेक पोस्ट सक्रिय कर दिया है। बैरियर पर तैनात कर्मी गुजरने वाले वाहनों को चेक करने के बाद काम का विवरण जानने के बाद ही आने जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बैरियर पर अनावश्यक बाहर निकलने वाले लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर व वाहन संख्या सूचीबद्ध करने के बाद चेतावनी देते हुए वापस लौटाया गया। एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवा में लगे कर्मियों के साथ इमरजेंसी पीड़ितों को ही आवागमन में छूट होगी। बुधवार से अनावश्यक बाहर निकलने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैरियर सक्रिय होने के बाद लॉक डाउन के छठे दिन मंगलवार को शहर का माहौल कर्फ्यू जैसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed