{"_id":"65e8c633475652b0eb0c5524","slug":"responsible-of-many-departments-absent-from-the-meeting-members-angry-amethi-news-c-96-1-ame1002-114811-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बैठक से कई विभागों के जिम्मेदार नदारद, सदस्य नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बैठक से कई विभागों के जिम्मेदार नदारद, सदस्य नाराज
Thu, 07 Mar 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। ब्लॉक परिसर स्थित राजा मोहन सिंह सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य चार विभागों के खिलाफ सदन के सदस्यों की ओर से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बीडीओ ने क्षेत्र पंचायत की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के खिलाफ डीएम को पत्र भेजा।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री के सुपुत्र कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई विभागों के जिम्मेदार अफसर नहीं आए, इसलिए सदन के सदस्यों का गुस्सा जायज है। बैठक में स्वास्थ्य, विद्युत, सिंचाई और आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारी शामिल नहीं हुए।
बीडीओ आकांक्षा सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग के अनुरूप निंदा प्रस्ताव पारित कर डीएम के पास पत्र भेजा। पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जिन गांवों में किसी महत्वपूर्ण स्थान पर सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता हो वह प्रस्ताव दें।
विज्ञापन
ब्लाॅक प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि जिन गांवों में कोई अति महत्वपूर्ण इंटरलाकिंग कार्य हो तो बता दें। क्षेत्र पंचायत या अन्य व्यवस्था से कार्य कराया जायेगा और गांवों का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा योजना की मजदूरी में विलंब की शिकायत की। बीडीओ ने पत्राचार का आश्वासन दिया।
एडीओ पंचायत हरिशंकर सिंह ने सदन को बताया कि छोटे गांव में छह और बड़े गांवों में 15 नए शौचालय छूटे हुए लाभार्थियों को मिलेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी राम किशुन कश्यप ने बताया कि कायाकल्प योजना में तिलोई ब्लाॅक ने जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि 13 विद्यालयों में चहारदीवारी और सोलह विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र प्रारम्भ होना है। जिसमें जनप्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से 2023-24 की कार्ययोजना के लिए प्रस्ताव मांगे गए। ग्राम प्रधानों की तरफ से देवी शरण बाजपेयी ने सदन के सम्मुख अपनी बात रखते हुए कहा हर घर जल योजना के अंतर्गत कई घरों में कनेक्शन नहीं दिए गए। जवाब में जल निगम के अवर अभियंता राजकुमार यादव ने कहा कि सभी घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। आशापुर गाड़ी के ग्राम प्रधान विनोद कुमार मौर्या ने पाइप लाइन डालने के लिए गलियों को क्षतिग्रस्त करने की बात उठाई।
इस मौके पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण भारती, राज कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान देवी शरण बाजपेयी, अमिता गौतम, मोहम्मद अशरफ, कुंवर दिनेश सिंह, ध्रुवराज पासी, अरुण प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, हेमेंद्र प्रताप सिंह, संतोष तिवारी, बबलू सिंह सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।