फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Relief should be given in the Union Budget

Amethi News: केंद्रीय बजट में राहत दी जाए

Wed, 28 Jan 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Relief should be given in the Union Budget
अमेठी सिटी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संजय चौहान को सौंपा है। व्यापारियों ने केंद्रीय बजट 2026-27 में उद्योग और व्यापार जगत को राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही उद्योग और व्यापार वर्ग ने देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार सृजन करने और सरकार के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हालांकि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरें, जटिल नियम-कानून और साइबर अपराध जैसी समस्याओं के कारण व्यापारी और उद्यमी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। व्यापारियों ने बैंक ऋणों की वर्तमान ऊंची ब्याज दरों में कटौती करने और तीन महीने का ऋण जमा न होने पर खाते को एनपीए घोषित करने की समय सीमा को बढ़ाकर छह माह करने की मांग की है।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर इन मांगों को केंद्रीय बजट 2026-27 में शामिल किया जाता है तो इससे न केवल व्यापार जगत को राहत मिलेगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्राप्त होगी। यह कदम देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस दौरान सुशील जायसवाल, संदीप मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed