फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   registration for one time settlement scheme started

एकमुश्त समाधान योजना का पंजीकरण शुरू

Fri, 08 Jan 2021 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
registration for one time settlement scheme started
बाजार शुकुल (अमेठी)। कोरोना महामारी के दौरान उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। शुक्रवार को विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी कार्यालय पर कैंप आयोजित कर पंजीकरण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना के तहत जिले में पंजीकरण कार्य शुरू कराया गया है। शुक्रवार को कस्बा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर लगे कैंप में वाणिज्य उपभोक्ताओं के बकाया संयोजन तथा विद्युत चोरी से संबंधित सभी प्रकार के मामलों की जांच की गई। कस्बे में जांच के दौरान एक सेंटर पर घरेलू कनेक्शन पाया गया।
विज्ञापन

इस बीच बकाया 91 हजार रुपये की वसूली हुई। अवर अभियंता अश्विनी यादव ने बताया कि इस बार एकमुश्त समाधान योजना में सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ पाने के लिए उपभोक्ताओं को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद उपभोक्ताओं के नवंबर 2020 तक के बकाया बिजली बिल में सिर्फ 30 फीसदी का भुगतान करना होगा। इस दौरान बिल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उसे ठीक किया जाएगा। कहा कि 31 जनवरी तक उपभोक्ता पंजीकरण करा सकते हैं।

28 फरवरी 2021 तक बकाया भुगतान जमा करना होगा तभी योजना का लाभ मिल सकेगा। निर्धारित अवधि में बकाया जमा नहीं करने पर सरचार्ज माफी का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसी स्थिति में पंजीकरण के समय जमा धनराशि में दो हजार रुपये की कटौती कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed