{"_id":"630fa8bf65c81b310e484a78","slug":"register-each-and-every-fir-minister-told-to-police-officers-amethi-news-lko646165916","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पीड़ित की दर्ज करें एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पीड़ित की दर्ज करें एफआईआर
विज्ञापन
गौरीगंज/जगदीशुप/जामो (अमेठी)। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नगर विकास राकेश राठौर बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण पर जिले में पहुंचे। भ्रमण के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
राज्यमंत्री राकेश राठौर बुधवार की सुबह सबसे पहली बीएचईएल गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे कमरौली थाना पहुंचे। थाने में महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क रजिस्टर, जनसुनवाई, थाना दिवस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, सीसीटीवी कक्ष, रसोईघर, सभागार का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों से कहा कि थाने में पीड़ित व्यक्तियों के पहुंचने के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज की जाये। ग्राम पंचायत मऊ में मनरेगा योजना से 31.50 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। राज्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
जामो के प्राथमिक विद्यालय भोएं में उपस्थित बच्चों से पठन-पाठन, मध्यान्ह भोजन, ड्रेस, बैग, जूता आदि के बारे में जानकारी ली। शिक्षकों को बच्चों के बेहतर शिक्षण कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण के बाद मध्यान्ह भोजन में बनी तहरी खाई। आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को फल व पोषाहार वितरित कर छह बच्चों का अन्नप्राशन कराया। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। असैदापुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री ने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।
राज्यमंत्री ने धनीजलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। राज्यमंत्री ने पीएम आवास योजना ग्रामीण, व्यक्तिगत शौचालय, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनाओं का हाल जाना, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।