फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Record will be made by planting 36 lakh saplings in a day

36 लाख पौधे लगाकर आज जिले में बनेगा रिकॉर्ड

Sat, 03 Jul 2021 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Record will be made by planting 36 lakh saplings in a day
गौरीगंज (अमेठी)। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले में पौधरोपण का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक दिन में 36 लाख दो हजार पांच सौ पौधरोपण कराने की योजना बनाई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने निशुल्क पौध वितरण के साथ सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट वृहद पौधरोपण कार्यक्रम रविवार को जिले में वन महोत्सव के रूप में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने निर्देश पर पहले ही स्थान चयन, गड्ढे तैयार करने के साथ सभी स्थानों पर पौधों की आपूर्ति प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय ने कर दी है।
विज्ञापन

एक दिन में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 36 लाख चार हजार पौधे रोपित हो सके इसके लिए डीएम ने पौधरोपण कार्यक्रम की निगरानी के लिए जोनल के साथ सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। वन विभाग के साथ नामित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट शनिवार दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले में जहां वन विभाग अकेले चिह्नित स्थानों पर 19 लाख 16 हजार सात सौ तो 24 अन्य विभाग जिले की 682 ग्राम पंचायतों में चिह्नित स्थानों पर 16 लाख 85 हजार आठ समेत एक दिन में 36 लाख दो हजार पांच सौ पौधरोपण करेंगे।
सिंदुरवा में होगा भव्य कार्यक्रम
वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर ब्लॉक के सिंदुरवा में वन विभाग वृहद कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम में एक स्थान पर 24 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में नोडल अफसर मोनिका एस गर्ग प्रतिभाग करेंगी तो प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा समेत कई जनप्रतिनिधियों को विभाग ने आमंत्रित किया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों को वन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
वितरित हो चुके पौधे : डीएफओ
प्रभागीय वनाधिकारी बीके पांडेय ने बताया कि सभी विभागों व ग्राम पंचायतों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निशुल्क पौधे वितरित किए जा चुके हैं। डीएफओ ने कहा कि बीडीओ प्रत्येक घंटे रोपित पौधों की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 05368-244073 पर देंगे जहां से सूचना एकत्र कर शासन को प्रेषित की जाएगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम
डीएम अरुण कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को रोपित पौधों की रिपोर्ट फोटोग्राफ्स के साथ डीएफओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि सीएम के विशेष कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed