फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ration did not reach 200 quota shops

Amethi News: कोटे की 200 दुकानों तक नहीं पहुंचा राशन

Fri, 12 Jul 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Ration did not reach 200 quota shops
अमेठी सिटी। जुलाई माह में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त दिया जाने वाला राशन अब तक 200 कोटे की दुकानों तक नहीं पहुंच सका है। आसपास की कोटे की दुकानों पर राशन वितरण की जानकारी पाकर लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानों पर लाभार्थियों की कोटेदारों से कहासुनी हो जा रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले की 682 ग्राम पंचायतों में 765 कोटे की दुकानों का संचालन हो रहा है। कोटे की दुकानों से 2,76,613 पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम व 70,370 अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति माह 35 किलोग्राम राशन मुफ्त वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

आयुक्त ने जुलाई माह में आठ से 25 तारीख तक राशन वितरित करने का रोस्टर जारी है। लेकिन बृहस्पतिवार तक करीब 200 दुकान पर आवंटित राशन की आपूर्ति नहीं हुई है। इन स्थानों पर वितरण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। कहीं-कहीं दुकानदारों से लाभार्थियों की कहासुनी भी हो जा रही है। पूर्ति विभाग भी विपणन विभाग से संपर्क कर दुकानों पर राशन आपूर्ति करवाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग का दावा है कि जिन दुकानों तक राशन पहुंच गया है, वहां वितरण चल रहा है। शेष दुकानों पर एक-दो दिन में राशन की आपूर्ति होगी। आपूर्ति के बाद कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाएगा। फिलहाल वजह कुछ भी हो लेकिन समय से कोटे की दुकान पर राशन की आपूर्ति नहीं होने से कोटेदारों व लाभार्थियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शनिवार से राशन वितरण शुरू हो जाएगा
डीएसओ नीलेश उत्पल ने बताया कि किन्हीं कारणों से विपणन विभाग जुलाई माह में समय से डोर स्टेप डिलीवरी से राशन की आपूर्ति नहीं कर पाया है। शनिवार से सभी कोटे की दुकानों पर राशन वितरण शुरू हो जाएगा। कोटे की दुकानों तक राशन नहीं पहुंचने की समस्या प्रदेश के कई जिलों में है। कोई भी लाभार्थी राशन से वंचित नहीं हो, यह विभाग की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed