फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rashmi tops in Purva Madhyama, Mahfooz tops in Uttar Madhyama

Amethi News: पूर्व मध्यमा में रश्मि, उत्तर मध्यमा में महफूज टॉपर

Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rashmi tops in Purva Madhyama, Mahfooz tops in Uttar Madhyama
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा अंतिम वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। जिले के तीन केंद्रों पर कुल 596 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन



पूर्व मध्यमा अंतिम वर्ष में श्री गिरिजा शंभू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटारी की रश्मि ने 81.57 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय के पवन कुमार 80.71 प्रतिशत के साथ दूसरे और अमन यादव 79.29 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



आदर्श शिव बहादुर संस्कृत विद्यालय अहोरवा भवानी के अनुराग भारद्वाज 78.86 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रहे। अभिषेक यादव 78.29 प्रतिशत के साथ पांचवें, अभिमान कुमार 77.71 प्रतिशत के साथ छठे, विकास यादव 77.43 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र पांडेय 76.86 प्रतिशत के साथ आठवें, पल्लवी 76.86 प्रतिशत के साथ नौवें और सीतेश सिंह 76.14 प्रतिशत के साथ दसवें स्थान पर रहे।


उत्तर मध्यमा अंतिम वर्ष में महाराज बक्स सिंह संस्कृत इंटर कॉलेज मंगौली जगदीशपुर का दबदबा देखने को मिला। टॉप-10 में सभी स्थान इसी विद्यालय के विद्यार्थियों ने हासिल किए।


महफूज अहमद ने 77.36 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। शीलम कुमारी 76.14 प्रतिशत के साथ दूसरे, सायबा बानो 76.00 प्रतिशत के साथ तीसरे, लक्ष्मी 75.50 प्रतिशत के साथ चौथे और रिया 75.36 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
शहरीन बानो 74.86 प्रतिशत के साथ छठे, खुशी पांडेय 74.36 प्रतिशत के साथ सातवें, सानिया बानो 73.29 प्रतिशत के साथ आठवें, रोली 73.14 प्रतिशत के साथ नौवें और मोहम्मद अबुबकर खान 73.00 प्रतिशत के साथ दसवें स्थान पर रहे। अन्य विद्यालय टॉप-10 में जगह नहीं बना सके।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed