फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Raman House became overall champion

Amethi News: रमन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

Sat, 18 Mar 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Raman House became overall champion
अमेठी। मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज कॉलेज परिसर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रमन हाउस टॉप तो कलाम हाउस दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रभारी प्राचार्य एसडी सिंह के निर्देशन में चल रही प्रतियोगिता में अंतिम दिन नेहरू हाउस, कलाम हाउस, रमन हाउस व टैगोर हाउस की टीमों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। गर्ल बैडमिंटन (डबल) प्रतियोगिता के लीग मैच में अच्छा प्रदर्शन कर कलाम और नेहरू हाउस ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में कलाम हाउस की आंचल व जूली ने लगातार पहला और दूसरा सेट 21-6 व 21-9 से नेहरु हाउस की साक्षी व नेहा को हरा कर जीत लिया। बालिका बैडमिंटन सिंगल प्रतियोगिता में टैगोर और कलाम हाउस ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच का पहला सेट टैगोर हाउस की अंशिका ने जीता। कलाम हाउस की आंचल ने लगातार दूसरा व तीसरा सेट 21-18 और 21-18 से जीत लिया।
विज्ञापन

बालक बैडमिंटन सिंगल प्रतियोगिता में नेहरू और रमन हाउस ने बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में स्थान बनाया। टैगोर हाउस के हर्ष ने मैच का पहला सेट 21-16 से तो रमन हाउस के मो. राजिक ने लगातार दूसरा व तीसरा सेट 21-18 व 24-22 से मैच जीत लिया। बालक बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में नेहरू और रमन हाउस फाइनल में पहुंची। नेहरू हाउस के उत्कर्ष और आतिफ ने पहला सेट 21-10 व तीसरा सेट 24-22 से मैच जीत लिया। वहीं दूसरे सेट में रमन हाउस 21-18 पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर रेस बालिका वर्ग में रमन हाउस की नाजिया प्रथम तो नेहरू हाउस की संध्या दूसरे स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में रमन हाउस के पंकज प्रथम तो टैगोर हाउस से शमीम द्वितीय रहे। बालिका रिले रेस में कलाम हाउस की शिवानी, एकता, मधुमिता और रिंकी विनर रहीं तो नेहरू हाउस की आकांक्षा, दीप शिखा, संध्या व नेहा उप विजेता रहीं। बालक वर्ग रिले रेस में टैगोर हाउस के शमीम, उत्कर्ष, विनय और संदीप विजेता तो रमन हाउस के पंकज, विनोद, अनुज और चंदन उपविजेता रहे।
भाला फेंक प्रतियोगिता में नेहरू हाउस के धीरेंद्र ने 35.2 मीटर फेंक कर प्रथम तो रमन हाउस के पंकज 34.8 मीटर फेंक कर उपविजेता रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में कलाम हाउस के विनय सिंह 11 मीटर फेंक कर प्रथम तो नेहरू हाउस के धीरेंद्र 10.4 मीटर फेंक कर उपविजेता बने। चक्का फेंक प्रतियोगिता में रमन हाउस के पंकज 22.7 मीटर फेंक कर विजेता तो कलाम हाउस के विनय 22.4 मीटर फेंक कर उपविजेता रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में कलाम हाउस टीम विजेता तो टैगोर हाउस टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में रमन हाउस टीम विजेता तो नेहरू हाउस टीम उपविजेता रही।

खेलकूद सप्ताह का समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य एसडी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस मौके पर स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अखिलेश गुप्ता तथा निर्णायक मंडल में संगम कश्यप, दीपक मिश्र, पंकज शुक्ल, कविता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed