फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ram Mandir movement *kar sevak* Taraknath Bajpai passes away.

Amethi News: राममंदिर आंदोलन के कारसेवक तारकनाथ बाजेपई का निधन

Sun, 30 Aug 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir movement *kar sevak* Taraknath Bajpai passes away.
तिलोई/सिंहपुर। सेमरौता निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता और राम मंदिर आंदोलन के कारसेवक तारकनाथ बाजपेई का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने 97 वर्ष की उम्र में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


लंबे समय से बीमार चल रहे तारकनाथ बाजपेई के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को पैतृक गांव सेमरौता में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे कमलेश कुमार बाजपेई ने मुखाग्नि दी। बेटे कमलेश ने बताया कि उनके पिता वर्ष 1992 में अयोध्या में कारसेवा के दौरान करीब एक माह गोरखपुर जेल में रहे थे। वह हिंदूवादी विचारधारा के मुखर नेता थे। तिलोई के सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज की कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में ग्राम प्रधान देवीशरण बाजपेई, कांग्रेस नेता सुरेश त्रिवेदी, भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी, भवानी दत्त, पंकज अवस्थी समेत कई लोग शामिल हुए। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह, धर्मेश मिश्र, अवनींद्र प्रताप सिंह आदि ने तारकनाथ के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ समाजसेवी ललन मिश्र का निधन : जामों। बलभद्रपुर के रानीपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी व खेलकूद के प्रेमी ललन मिश्र मड़कढ़ा का शुक्रवार देर रात घर में बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके बेटे नितिन मिश्र ने बताया कि यह काफी दिन से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। कई साल से वह नववर्ष के आगमन पर पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गांव में कराते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed