फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rakshabandhan forest will be ready in Ramaipur, brothers and sisters will plant saplings

Amethi News: रमईपुर में तैयार होगा रक्षाबंधन वन, भाई-बहन रोपेंगे पौधे

Mon, 27 May 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan forest will be ready in Ramaipur, brothers and sisters will plant saplings
रमईपुर गांव में रक्षाबंधन वन के लिए तैयार गड्ढ़ों का निरीक्षण करते वन कर्मी। स्रोत-वन विभाग
वन विभाग यादगार बनाएगा रक्षाबंधन पर्व, विभाग ने चिह्नित की पांच हेक्टेयर भूमि, लगाए जाएंगे 12,500 पौधे
विज्ञापन


अमेठी सिटी। रक्षाबंधन पर्व मनाने में अभी भले ही कुछ महीने शेष हों, लेकिन इस बार वन विभाग इस पर्व को यादगार बनाने की तैयारी में है। इसके लिए वन विभाग रक्षाबंधन वन तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है।

रक्षाबंधन को एक नए अंदाज में मनाने और ऐतिहासिक बनाने के लिए वन विभाग भाई-बहनों को आमंत्रित करेगा। उनको बुलाकर रक्षाबंधन के दिन उनसे पौधरोपण कराया जाएगा। इससे भाई-बहनों द्वारा लगाए गए पौधों से रक्षाबंधन वन तैयार होगा। इसके लिए वन विभाग ने अमेठी के रमईपुर में एक जगह भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन


रमईपुर में पांच हेक्टेयर क्षेत्र फल को चिह्नित कर वहीं पर रक्षाबंधन वन तैयार किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के इच्छुक लोगों के लिए वन विभाग एक पब्लिक डोमेन लिंक जारी करेगा। उस लिंक के जरिए वेबसाइट पर लोगों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस लिंक पर पौधे लगाने की साइट की लोकेशन भी आएगी। साथ ही उन्हें इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। जिसे लोगों को अपलोड करना होगा। उसकी एक प्रति पौधा लगाने के दौरान साथ ला सकते हैं। वन विभाग इस योजना के तहत रक्षाबंधन पर्व को नए तरीके से मनाने की पहल तो करेगा ही, साथ ही इससे लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता भी आएगी।

कई तरह के रोपे जाएंगे पौधे
वन विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि रक्षाबंधन वन तैयार करने के लिए कई तरह के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें औषधीय पौधों के साथ अन्य कई तरह के पौधे लगेंगे। खास तौर से आंवला, जामुन, नीम के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शीशम, फाइकश आदि तमाम तरह के पौधे भी रोपे जाएंगे।


चल रही तैयारियां: डीएफओ
डीएफओ रणवीर मिश्र का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन पर्व को नए तरीके से मनाने की योजना बनाई गई है। भाई-बहनों से रक्षाबंधन के दिन पौध लगवाए जाएंगे। रमईपुर में इसके लिए भूमि चिह्नित की गई है। जहां रक्षाबंधन पर्व पर करीब 12,500 पौधे रोपे जाने की तैयारी है। इच्छुक लोग पौधरोपण में शामिल किए जाएंगे। विभाग पौधे उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed