{"_id":"6ac69be30211a37be00e21ea","slug":"rakesh-pratap-singh-will-join-the-bjp-on-october-14-amethi-news-c-96-1-ame1002-177555-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे राकेश प्रताप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे राकेश प्रताप सिंह
Thu, 08 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
विधायक राकेश सिंह। -संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे। गौरीगंज में प्रस्तावित विशाल जनसभा में वह भाजपा का दामन थामेंगे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की तैयारी है। विधायक ने खुद भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। उनके भाजपा में जाने से गौरीगंज की स्थानीय राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राकेश के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हो रहा है। लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीत चुके राकेश की क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ है। अब भाजपा में उनकी एंट्री के बाद संगठन में भूमिका और आगामी चुनाव में जिम्मेदारी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 14 अक्तूबर की जनसभा में राकेश की औपचारिक एंट्री के साथ ही उनके राजनीतिक सफर का नया अध्याय शुरू होगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को भी इसी क्रम में देखा जा रहा है। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह 14 अक्तूबर को गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- --
तीन चुनाव में लगातार जीत से बनाई पकड़
राकेश ने 2012 में पहली बार सपा के टिकट पर गौरीगंज सीट जीती थी। इसके बाद 2017 और 2022 में भी जीत दर्ज की। 2022 में उन्हें 79,040 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी को 72,077 वोट मिले। राकेश ने 6,963 वोट के अंतर से चुनाव जीता था।
-- -- -- --
इस्तीफे से निष्कासन तक बदला सियासी सफर
2021 में राकेश ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बाद में इस्तीफा वापस लेकर 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव जीता। फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के बाद सपा से उनकी दूरी बढ़ी। जून 2025 में सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद वह विधानसभा में अनअटैच्ड विधायक के रूप में रहे।
-- -- -- --
लोकसभा चुनाव में अलग रहा मतदान का रुख
2024 के लोकसभा चुनाव में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को 1,08,426 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी को 75,048 वोट मिले। दोनों के बीच 33,378 वोट का अंतर रहा। अब राकेश के भाजपा में शामिल होने के बाद इन चुनावी आंकड़ों के बीच स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों पर नजर रहेगी।