{"_id":"6a74ddd29c1516aad4049dab","slug":"rainwater-floods-the-control-room-amethi-news-c-96-1-ame1002-172745-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कंट्रोल रूम में भरा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कंट्रोल रूम में भरा बारिश का पानी
Fri, 07 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर स्थित वारिसगंज विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में हुआ जलभराव। स्रोत: सोशल मीडिया
अमेठी सिटी। वारिसगंज विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में बारिश का पानी भरने से कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिजली उपकरणों तक नमी पहुंचने से करंट और शॉर्ट सर्किट का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद कर्मचारी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे हैं।
दो दिनों से हो रही बारिश के बीच उपकेंद्र की छत टपकने लगी। कंट्रोल रूम में जगह-जगह पानी भर गया और बिजली के पैनल व अन्य उपकरणों के आसपास नमी फैल गई।
संविदा कर्मियों का कहना है कि उपकेंद्र भवन बनने के बाद से हर बरसात में यही स्थिति बनती है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में ड्यूटी करना जोखिम भरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट हुआ तो बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ कर्मचारियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
उन्होंने भवन की तत्काल मरम्मत और कंट्रोल रूम को सुरक्षित करने की मांग की है। उधर एसडीओ अनमोल सिंह ने बताया कि उपकेंद्र में पानी भरने की जानकारी मिलते ही संबंधित अवर अभियंता को तत्काल पानी निकलवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।