फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   rain loss

Amethi News: बरसात के साथ गिरे ओले, गर्मी से राहत

Mon, 24 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
rain loss
गौरीगंज (अमेठी)। अप्रैल में पड़ रही भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान के बीच सोमवार को मौसम बदल गया। सोमवार शाम बरसात के साथ ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट से गर्मी से तो राहत मिली मगर ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मौसम की चेतावनी के बीच जिला मुख्यालय पर सोमवार शाम करीब छह बजे देखते ही देखते ओले पड़ने लगे। करीब पांच मिनट तक ओले गिरने से गौरीगंज समेत कई अन्य क्षेत्रों में सड़क, खेत, खलिहान के साथ घरों की छत सफेद ओले की चादर से ढक गई। मुख्यालय समेत कुछ स्थानों पर ओले पड़े तो अन्य स्थानों पर सिर्फ बरसात हुई। जहां बरसात के साथ ओले पड़े वहां सीवान में बचे गेहूं व भूसे के साथ जायद सीजन में तैयार सब्जी समेत अन्य फसलों को क्षति भी हुई। जहां सिर्फ बरसात हुई वहां जायद फसलों को लाभ मिलेगा। ग्रीष्म कालीन किसान खेतों की जुताई कर सकेंगे जो खरीफ सीजन में धान फसल की रोपाई के लिए लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन

सामान्य से एक डिग्री कम रहा तापमान
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि बरसात होने से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा जो सामान्य रहा। अधिकतम सापेक्षित आद्र्रता 91 प्रतिशत तो न्यूनतम 38 प्रतिशत रहा। 7.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 24 घंटे आसमान में बादल छाए रहेंगे तो सामान्य से तेज गति से हवा दक्षिण पश्चिम चलने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात से फायदा, ओले से नुकसान
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बरसात से उन्हीं क्षेत्र में नुकसान हुआ है जहां ओले पड़े हैं। बाकी क्षेत्र में बरसात से किसानों को फायदा हुआ है। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि अचानक मौसम परिवर्तन से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। बाहर निकलने पर धूप से बचाव का समुचित प्रबंध करना चाहिए। पानी, छाछ समेत अन्य पेयजल का सेवन करना चाहिए तो तले व मसालेदार खाद पदार्थ सेवन करना से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed