फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Raid on 30 fertilizer shops, took 14 samples

Amethi News: 30 खाद की दुकानों पर छापा, लिए 14 नमूने

Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Raid on 30 fertilizer shops, took 14 samples
अमेठी सिटी। खाद को लेकर किसानों को समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। बुधवार को एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने 30 दुकानों पर छापा मारकर 14 नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। साथ ही अभिलेख अपूर्ण मिलने पर तीन विक्रेताओं को नोटिस जारी किया। रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं में इन दिनों यूरिया की टॉप ड्रेसिंग जोरों पर है। किसानों को निर्धारित रेट पर उर्वरक मुहैया कराने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने खाद की दुकानों की जांच के लिए अफसरों की टीम गठित की थी। बुधवार को मुसाफिरखाना में उप कृषि निदेशक डॉ लाल बहादुर यादव एवं एसडीएम सविता यादव, तहसील तिलोई में रविकान्त सिंह एवं एसडीएम दिग्विजय कुमार सिंह, तहसील गौरीगंज में हरिओम मिश्रा एवं एसडीएम अभिनव कनौजिया तथा तहसील अमेठी में शुभम पाण्डेय एवं एमडीएम प्रीति तिवारी की टीम ने 30 उर्वरकों दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

अभिलेख पूर्ण न होने पर साधन सहकारी समिति माधवपुर गौरीगंज, रवि ट्रेडर्स शाहमऊ एवं मुकीम खाद भण्डार शाहमऊ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को प्वाइंट आफ सेल मशीन से उर्वरक की बिक्री करने के साथ किसानों को अनिवार्य रूप से रसीद देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपलब्ध है खाद
जिला कृषि अधिकारी रविकांत ने बताया कि 12806 एमटी यूरिया, 982.60 एमटी डीएपी, 222.90 एमटी म्यूरेट ऑफ पोटाश, 650.25 एमटी एनपीके एवं 1750.05 एमटी एसएसपी स्टॉक में उपलब्ध है। उर्वरक से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए जिला कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-7839882412 पर किसान सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed