{"_id":"6a0cb561f80612b8f208e8dd","slug":"rahul-gandhis-visit-today-political-buzz-intensifies-amethi-news-c-96-1-ame1008-166184-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राहुल गांधी का दौरा आज, सियासी हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राहुल गांधी का दौरा आज, सियासी हलचल तेज
Wed, 20 May 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 20 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के तेजी का पुरवा गांव के पास राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर हो रही तैयारिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के बुधवार को प्रस्तावित अमेठी दौरे ने जिले की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। राहुल अमेठी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और ग्राम पंचायत संगठन संघ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे।
गौरीगंज के तेजी का पुरवा स्थित मैदान को कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। मंच, पंडाल, बैरिकेडिंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस झंडों और पोस्टरों से सजे आयोजन स्थल पर मंगलवार देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं।
जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
सम्मेलन में संसदीय क्षेत्र से 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय नेताओं के अनुसार राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ आगामी चुनावी तैयारियों का भी संदेश दे सकते हैं।
जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमेठी राहुल गांधी का परिवार है और वह अपने परिवार के बीच आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
यह रहेगा प्रस्तावित कार्यक्रम
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी सुबह रायबरेली से रवाना होकर करीब 10 बजे जामों मार्ग स्थित दिवंगत पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के आवास पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद वह तेजी का पुरवा स्थित सम्मेलन स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे वह मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर नई अल्ट्रासाउंड मशीन और ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।