{"_id":"5f6397838ebc3e4b39663440","slug":"protest-of-sp-and-congress-amethi-news-lko540644579","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस-सपा का अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस-सपा का अनोखा प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज/अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को विपक्षी दलों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के एक युवा नेता ने साथियों संग बूट पालिश करके तो युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाय का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन करते हुए बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की मांग की।
मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह प्रताप यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने परतोष तिराहे पर आने जाने वालों का बूट पालिश किया। सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार युवा विरोधी है। वह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
वर्तमान सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन छह वर्ष में पहले से नौकरी करने वाले कई करोड़ युवा बेरोजगार हो गए। इस मौके पर जगमोहन, संजय कश्यप, कपिल, सौरभ, दीपचंद, सत्यम, अंकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर अमेठी शहर में एनएसयूवाई जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चाय की दुकान लगाकर एक नाटक के जरिए कार्यकर्ताओं ने मोदी पर वादाखिलाफी करते हुए युवाओं को मौत के मुंह में धकेलने का आरोप लगाया। सौरभ ने कहा कि यदि मोदी अपने पद से न्याय नहीं कर पा रहे तो उन्हें देश की सत्ता छोड़ देनी चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीकरमाफी, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर समेत कई कस्बों में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी ने सरकार की रोजगार विरोधी नीति के विरोध में परसोइया स्थित अपने आवास पर चाय की दुकान लगाकर लोगों को चाय बनाकर पिलाया।