फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest

सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
protest
गौरीगंज (अमेठी)। आए दिन हो रही घटनाओं से परेशान वकीलों शनिवार को शहर में प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने तथा मृत अधिवक्ताओं के आश्रितों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन

महोबा व मेरठ में अराजकतत्वों की ओर से परेशान किए जाने पर आत्महत्या करने वाले अधिवक्ता और तेलंगाना में अधिवक्ता दंपती की हत्या से खफा वकील शनिवार को सड़क पर उतर आए। बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में मृत अधिवक्ताओं के आश्रितों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने के साथ घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा महोबा के अधिवक्ता मुकेश पाठक, मेरठ के अधिवक्ता ओमकार सिंह के परिवारीजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा उत्पीड़न करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed