फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest

पेट्रो पदार्थों में लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
protest
गौरीगंज (अमेठी)। डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार सड़क पर उतर आए। हालांकि प्रदर्शन की पहले से जानकारी मिलने से तैयार प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट तक नहीं जाने दिया। भारी पुलिस बल की मदद से कार्यकर्ताओं को कार्यालय से बाहर रोकने के बाद एसडीएम ने मांगों से जुड़ा ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान सभी जिला कांग्रेस कमेटियों से किया था। केंद्रीय नेतृत्च के आह्वान पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यालय से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन देना था।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसकी पूरी तैयारी भी कर रखी थी। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां (तख्तियों पर ‘तेल पर टैक्स कम करो’, ‘जनता की मेहनत की कमाई को लूटना बंद करो’, ‘देश में पहली बार डीजल हुआ पेट्रोल के पार’ व ‘डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लो’) लेकर कार्यालय से बाहर निकलने ही वाले थेे कि वहां सीओ अर्पित कपूर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल द्वारा आगे बढ़ने से रोक दिया। आगे बढ़ने नहीं देने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगों से जुड़ा ज्ञापन मौके पर पहुंचे गौरीगंज एसडीएम महात्मा सिंह को दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन के इस रवैए का विरोध करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं। लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। वर्तमान हालत में पता नहीं कब किसकी नौकरी चली जाए। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। लोगों के सामने परिवार का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कच्चे तेल की लगातार गिरती कीमतों लगातार बढ़ाई जा रही हैं।

देश में पहली बार डीजल की कीमतें पेट्रोल से अधिक हो गई हैं। इस मूल्य वृद्धि का जवाब जनता चुनाव में देगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, विजय पासी, ठाकुर इसराक, टीएन त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता अनिल सिंह के साथ रजवाड़ी पासी, राजीव सिंह, महबूब खा बुग्गी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकील इदरीश, एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ मिश्र, अनूप श्रीवास्तव व अंकित सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed