फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman dies after being bitten by a snake while removing dried dung cakes.

Amethi News: उपले निकालते समय सांप ने काटा, महिला की मौत

Fri, 28 Aug 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being bitten by a snake while removing dried dung cakes.
भादर। रामगंज के रामपुर मजरा खरगीपुर गांव निवासी शकुंतला मिश्रा (55) की बुधवार रात सांप के काटने से मौत हो गई। वह घर के बाहर लगे ढेर से उपले निकालने गई थीं।
विज्ञापन


पति रतनपाल मिश्र ने बताया कि शकुंतला उपले लेने गई थीं। उपला निकालते समय हाथ में सांप ने उन्हें काट लिया। शकुंतला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इंस्पेक्टर रामराज कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सुल्तानपुर में पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सांप के काटने से मौत की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलख रहे परिजन
मां का शव देखते ही दिव्यांग बेटी प्रीतू मिश्रा फूट-फूटकर रोने लगी। वह बार-बार मां को पुकारकर शव से लिपटती रही। पास मौजूद बच्ची भी परिजनों को रोते देख बिलखती रही। पति रतनपाल भी पत्नी की मौत से गमगीन रहे। गोल्डी, शालिनी, रोली और शुभम भी मां के निधन पर रोते रहे। शकुंतला ही प्रीतू की देखभाल करती थीं। मां के जाने से प्रीतू ने अपना सबसे बड़ा सहारा खो दिया।

इंसेट
झाड़-फूंक में समय न गंवाएं
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। समय पर उपचार मिलने से जान बचने की संभावना बढ़ जाती है।






इंसेट
2026 में अमेठी में सांप के काटने से हुईं मौतें
20 जून प्रियांशी (15) निवासी पूरेधूत मजरा छीछा, शाहगढ़।
28 जुलाई कीर्ति मिश्रा (16) निवासी पूरब गांव, भाले सुल्तान शहीद स्मारक।
एक अगस्त विजय लक्ष्मी (19) निवासी घटकौर गांव, पीपरपुर।
सात अगस्त कीर्ति (14) निवासी तिवारीपुर, संग्रामपुर।
24 अगस्त रागिनी (13) निवासी पूरे विराज, मोहनगंज।
25 अगस्त सुप्रिया (12) निवासी मऊ, गौरीगंज।

इंसेट
चार लाख रुपये की मिलेगी मदद
जिला आपदा प्राधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सांप के काटने से मौत दैवीय आपदा की श्रेणी में आती है। मामला संज्ञान में आया है और राजस्व कर्मी मौके पर गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed