{"_id":"5ece94318ebc3e904d58934a","slug":"protest-amethi-news-lko523336471","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बिफरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बिफरे कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। धरने में मौजूद कांग्रेसियों ने उनकी शीघ्र रिहाई की मांग उठाई।
कांग्रेस व योगी सरकार में पिछले दिनों बसों को लेकर शुरू हुई तकरार के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अजय सिंह लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया था। लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को आंदोलन शुरू करने का निर्देश दिया था।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए लल्लू सिंह को रिहा किए जाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या किए जाने का आरोप भी मढ़ा।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई नहीं हुई तो पार्टी उग्र प्रदर्शन करने को विवश होगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य डॉ. नरेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ल, मो. नईम, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अनिल शुक्ल, देवेंद्र सिंह, अर्जुन पासी, सुनील सिंह, आसिफ उर्फ छोटू, आईपी माली व दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।