{"_id":"603153968ebc3ee91b5c4c97","slug":"protest-against-inflation-amethi-news-lko5658824187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। बढ़ती महंगाई व बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्ग पर जुलूस निकालकर केेंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसील प्रशासन को दिया।
डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों केे साथ निजीकरण, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के खिलाफ शनिवार को समाजवादी पार्टी की छात्र शाखा के कार्यकर्ता प्रदर्शन पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार को जनविरोधी करार देते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमत वापस लेने के साथ कीमतों को नियंत्रित करने, कृषि कानून वापस लेने, बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने, रोजगार की व्यवस्था करने, निजीकरण प्रथा पर रोक लगाने तथा कानून व्यवस्था में सुधार करते हुए महिला उत्पीडन के मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह यादव, रोहित शुक्ल, आलोक सिंह, राहुल, सौरभ, संदीप वर्मा, रोहित यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।