फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest against china

चाइनीज सामानों के बहिष्कार को लेकर प्रदर्शन

Sat, 20 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
protest against china
अमेठी। चाइनीज सामानों के बहिष्कार को लेकर शनिवार से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिले की सभी बाजारों में पंफलेट बांटने के अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान व्यापारियों ने चौक पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति का पुतला जलाकर चाइनीज सामानों को नहीं खरीदने व बेचने की अपील की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अगुवाई में शनिवार को चाइनीज सामानों के बहिष्कार को लेकर व्यापारियों व आम जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए तीन दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। व्यापारियों ने चौक पर प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने नगर स्थित व्यापारियों एवं ग्राहकों को पंफलेट बांटकर अभियान की शुरुआत की। पंफलेट में चाइना के सभी सामानों की सूची, एप आदि का बहिष्कार करने की अपील की गई है। इसके साथ ही जिले की विभिन्न बाजारों में नगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में चाइनीज सामानों के बहिष्कार का पंफलेट बांटकर जागरूक करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने अपील की कि चाइना के सामानों की न तो खरीद करें और न ही उसे अपनी दुकानों पर लाकर बेंचे। ऐसा करके हम अपने देश को मजबूत करेंगे और चाइना को आर्थिक रुप से कमजोर करने में सहायक होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए वीर जवान बॉर्डर पर तैनात हैं और देश को आंख दिखाने वाले दुश्मन देशों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

व्यापारी और आम जनमानस चाइनीज सामानों का बायकाट कर चीन को आर्थिक चोट पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राहुल लोहिया, जिला संगठन मंत्री संदीप मिश्रा, सुशील जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष कंचन गुप्ता, संदीप कसौंधन, अजय प्रकाश, संजीव जायसवाल, आनंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed