फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Proposal of 68.73 crore for 2183 schemes

2,184 परियोजना के लिए 68.73 करोड़ का प्रस्ताव

Sat, 03 Jul 2021 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Proposal of 68.73 crore for 2183 schemes
गौरीगंज (अमेठी)। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में मूलभूत सुविधा बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 2,184 परियोजना के लिए 68.73 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। विभागों की ओर से तैयार प्रस्ताव को शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी ने अनुमोदन करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजकर धनावंटन की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत जिले में अल्पसंख्यक बाहुल्य सिंहपुर, बहादुरपुर, जगदीशपुर व बाजार शुकुल में विकास की गंगा बहाने की कोशिश की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, विद्युत, जलनिगम व यूपीनेडा समेत कई विभागों ने प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

तैयार प्रस्ताव का परीक्षण कर अनुमोदन करने के लिए डीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजनांतर्गत गठित समिति की बैठक शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु विभिन्न विभागों के परियोजनाओं, प्रस्तावों पर चर्चा-परिचर्चा कर परीक्षण व अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सिंहपुर, बहादुरपुर, जगदीशपुर एवं बाजार शुकुल में अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास से संबंधित 2,184 परियोजनाओं के लिए 68 करोड़ 73 लाख 78 हजार रुपये की मंजूरी देते हुए धनावंटन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया।
बैठक में डीएम ने वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित 473 परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए समय से प्रस्तावित कार्य पूरा कर विभागों को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। डीएम ने योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही व समय से परियोजना पूरी नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र पांडेय समेत सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed