फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prithviraj became the president and Santosh became the general secretary

Amethi News: पृथ्वीराज अध्यक्ष व संतोष बने महामंत्री

Tue, 30 Dec 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Prithviraj became the president and Santosh became the general secretary
 एल्डर्स कमेटी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मौजूद लोग। स्रोत : संगठन
अमेठी सिटी। सेंट्रल बार एसोसिएशन अमेठी की कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध चुनाव के बाद सोमवार को पूरा हुआ। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में चुनाव परिणाम घोषित किए गए, जिसके उपरांत सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन



एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जग नारायण त्रिपाठी तथा सदस्य श्रीराम सरोज, पवन कुमार सिंह, राकेश चंद्र द्विवेदी और गिरीश यादव की मौजूदगी में परिणाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर पृथ्वीराज मिश्र और महामंत्री पद पर संतोष कुमार शुक्ल को निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राकेश चौहान और धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई।
विज्ञापन



कोषाध्यक्ष पद पर शिवभान सिंह चुने गए। मध्यम उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र प्रताप सिंह और अमित पांडे निर्वाचित हुए, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर परमानंद शुक्ल को जिम्मेदारी मिली। पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर आशीष शुक्ल चुने गए। सह सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद और अशोक कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। ऑडिटर पद पर रमेश दुबे और प्रवक्ता पद पर शीतला प्रसाद मिश्र को दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ सदस्य पद पर अमर बहादुर सिंह, भूपेन्द्र मिश्रा, जगदीश यादव, रामेंद्र गुप्ता और शैलेंद्र कुमार शुक्ल निर्वाचित हुए। कनिष्ठ सदस्य पद पर संजय यादव, संदीप शर्मा, अखिलेश कुमार, विवेक तिवारी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, कमलेश प्रताप सिंह, संजय सरोज और रेनू यादव को चुना गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से शिव प्रकाश द्विवेदी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अंत में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed