{"_id":"67ba13cd54bf1044b304004f","slug":"preparations-intensified-for-mahashivratri-amethi-news-c-96-1-ame1008-135342-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज
Sat, 22 Feb 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। बुधवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ ही व्यापक स्तर पर मेले का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर व परिसर की सफाई के साथ ही रंग-रोगन का काम भी तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं के साथ ही युवाओं की टोली इस काम को मंदिर के पुजारियों की देखरेख में अंजाम दे रही है।
महाशिवरात्रि बुधवार को पड़ रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे। इसे लेकर शिवालय और मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुसाफिरखाना तहसील के पिंडारा गांव स्थित शोभनाथ मंदिर, गोमती नदी के किनारे स्थित दंडेश्वर धाम, गौरीगंज के उल्टागढ़ा धाम, रोहसीबुजुर्ग स्थित महामृत्युंजय धाम, तिलोई के सिंहपुर स्थित झल्लेश्वर महादेव मंदिर, टीकर माफी स्थित मंदिर के द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में तैयारियां की जा रही हैं।
इसके अलावा अमेठी शहर में स्थित दुखहरण धाम, गौरीगंज के दूधनाथ, बाबा झारखंड, गौरीपुर के गौरीशंकर मंदिर, ताला स्थित मुकुट नाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, सहजीपुर के महादेवन धाम, देवीपाटन धाम, टीकरकाफी स्थित नंदेश्वरधाम, बूढ़े बाबा, झारखंडी बाबा धाम में भी भगवान शिव के जलाभिषेक और मेला परिसर को व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर के निर्देश पर महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार को क्षेत्र के दर्जनों शिवालयों की सफाई कर्मचारियों की टीम ने की है। संग्रामपुर बीडीओ शिवपूजन भारती ने बताया कि ठेंगहा में गौरी शंकर महादेव, सहजीपुर में महादेवन, संग्रामपुर में गणेश देवतन, कालिकन धाम मेला क्षेत्र, अम्मरपुर स्थित शिवालय, पतापुर में शिव मंदिर, मिश्रौली में शिव मंदिर व मेला क्षेत्र की सफाई कराई गई है।