फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preparation of faster voting with nomination

नामांकन के साथ तेज हुई मतदान की तैयारियां

Sat, 05 Feb 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Preparation of faster voting with nomination
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में चल रही नामांकन प्रक्रिया के साथ जिला प्रशासन अब 27 फरवरी को मतदान सकुशल कराने की तैयारियों में जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर चकबंदी कर्मचारियों ने मतदान के दिन बूथ पर लगने वाली चुनाव सामग्री (अभिलेखों) का पैकेट बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के पांचवेें चरण में शामिल जिले की गौरीगंज, अमेठी, तिलोई व जगदीशपुर (27 फरवरी को) में मतदान होना है। एक फरवरी से आठ फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया, नौ फरवरी को नामांकन पत्र की जांच व 11 को वापसी के साथ चिह्न आवंटन की प्रकिया पूरी होगी।
विज्ञापन

नामांकन के साथ ही जिला प्रशासन ने मतदान की तैयारी शुरू कर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने पिछले दिनों मतदान के दिन बूथों पर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों द्वारा प्रयुक्त की जाने वाली चुनाव सामग्री का पैकेट बनाने की जिम्मेदारी चकबंदी विभाग को दी है। डीएम के आदेश पर प्रभारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी/एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने जिले में तैनात समस्त सीओ, एसीओ व चकबंदी लेखपालों की ड्यूटी लगाते हुए पैकेट बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसओसी ने बताया कि बूथों पर लगने वाली (चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली) चुनाव सामग्री का बूथवार पैकेट बनाने का कार्य कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय के हाल में किया जा रहा है। कहा कि इसमें पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रयोग किए जाने वाले समस्त कागजात, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवी पैट को सील करने, प्रत्याशियों के एजेंट बनाने का फॉर्म आदि सामग्री रखी जा रही है।

पैकिंग कार्य की निगरानी कर रहे सहायक चकबंदी अधिकारी अविनाश कुमार पांडेय ने बताया कि पहले चरण में प्रयुक्त लिफाफों की पैकिंग की जा रही है। जल्द ही निर्वाचन कार्यालय से मतदान के दिन प्रयुक्त होने वाले कागजात मिलने पर उसकी पैकिंग का भी कार्य समय रहते पूरा किया जाएगा। पैकिंग में कोई लिफाफा या प्रपत्र नहीं छूटे इसके लिए एसीओ आनंद प्रकाश लगातार पैकेट की जांच कर फाइनल करते हुए रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed