{"_id":"6679e38d21abec4998076277","slug":"preparation-for-online-attendance-from-july-15-amethi-news-c-96-1-ame1002-120882-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 15 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 15 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी
Tue, 25 Jun 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 1570 परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 2431 शिक्षकों को टैबलेट पहले ही वितरित कर दिए गए थे। सोमवार को बीएसए कार्यालय में टैबलेट संचालन के सिम कार्ड का वितरण हुआ। सिमकार्ड वितरित करने के बाद 15 जुलाई से शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी व विभागीय कार्यों का डिजिटल ढंग से पूरा करने की जिम्मेदारियां दी गई हैं।
परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था अत्याधुनिक हो, इसके लिए सरकार की ओर से नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। सभी डाटा अपडेट रखने और शिक्षकों की उपस्थिति नियमित हो व मिड डे मील की व्यवस्था पारदर्शी तरीके से संचालित हो, इसके लिए विद्यालयवार टैबलेट व सिम दिए गए हैं। अक्तूबर माह में 2431 शिक्षकों टैबलेट का वितरण किया जा चुका है। टैबलेट वितरित होने के बाद सिमकार्ड व इंटरनेट बिल भुगतान की मांग करते हुए शिक्षक संगठनों ने विरोध किया। विरोध के बाद शासन ने इंटरनेट बिल भुगतान कंपोजिट ग्रांट की राशि से करने को मंजूरी दी। इसके बाद सोमवार को बीएसए कार्यालय में शिक्षकों को टैबलेट में प्रयुक्त होने वाले सिमकार्ड का वितरण हुआ। वितरण के बाद 15 जुलाई ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के साथ प्रवेश, कक्षावार छात्र उपस्थिति, मिड डे मील, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टाक, आय-व्यस्क एवं चेक इश्यू, बैठक, निरीक्षण, पत्र व्यवहार, बाल गणना और पुस्तकालय एवं खेलकूद रजिस्टर को डिजिटल किया गया है।
इतने स्कूलों में शुरू होगी व्यवस्था
अमेठी में 180, बहादुरपुर में 139, भादर में 148, भेटुआ में 175, गौरीगंज में 256, जामो में 281, जगदीशपुर व मुसाफिरखाना में 189-189, संग्रामपुर में 150, शाहगढ़ में 113, शुकुलबाजार में 182, सिंहपुर में 190 और तिलोई में 239 स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी व विभागीय कार्यों का डिजिटल ढंग से पूरा करने की व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
नियमानुसार लागू होगी योजना
टैबलेट के बाद शिक्षकों को सिम कार्ड वितरित किया गया है। सिमकार्ड वितरण व इंटरनेट बिल भुगतान का प्रबंध होने के बाद शिक्षकों को 15 जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करते हुए अभिलेखों को अपलोड करने को कहा गया है। नियमानुसार शिक्षा विभाग की योजना के क्रियान्वयन के साथ बच्चों की शैक्षिक क्षमता बढ़ना प्राथमिकता में शामिल है। -संजय कुमार तिवारी, बीएसए