{"_id":"6a149e769b1117a18d0339e7","slug":"power-tripping-three-to-four-times-every-hour-residents-in-distress-amethi-news-c-96-1-ame1022-166681-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हर घंटे तीन-चार बार ट्रिपिंग, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हर घंटे तीन-चार बार ट्रिपिंग, लोग बेहाल
Tue, 26 May 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 26 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यालय पर हर घंटे तीन बार पांच-पांच मिनट की कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घंटे तीन से चार बार ट्रिपिंग और रात में घंटों बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उमस भरी गर्मी में बिजली गायब होते ही पंखे और कूलर बंद पड़ जा रहे हैं, जिससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण इलाकों में घोषित रोस्टर भी ध्वस्त नजर आ रहा है। कई क्षेत्रों में रात में एक से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिन में भी बार-बार बिजली आने-जाने से पेयजल व्यवस्था, खेती और कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
किसान राजेश पांडेय, दिनेश तिवारी और विश्वनाथ वर्मा ने बताया कि धान की नर्सरी और खेतों की सिंचाई बिजली संकट से प्रभावित हो रही है। गौरीगंज स्थित एसपी ऑफिस के पास रविवार को ओवरलोड के चलते विद्युत तारों में आग लग गई। ऊर्जा निगम टीम ने बिजली आपूर्ति बंद कर क्षतिग्रस्त तार बदले।
विज्ञापन
रात की कटौती ने बढ़ाई मुश्किल
संग्रामपुर। शुकुलपुर फीडर की बिजली आपूर्ति रात 11:29 बजे ठप कर दी गई। इसके बाद रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। रात 1:57 बजे फिर बिजली गुल हुई और 2:45 बजे बहाल हो सकी। इसी तरह पीठीपुर पावर हाउस से संग्रामपुर को दी जा रही आपूर्ति रात 12:11 बजे बाधित हुई, जो 1:41 बजे बहाल हुई। रात में लगातार हो रही कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। मोहनगंज पावर हाउस में रात 1:20 से 2:15 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
वहीं सेमरौता पावर हाउस में रात 12:20 से 1:40 बजे तक कटौती हुई। दिन में छिटपुट ट्रिपिंग जारी रही। अधिशासी अभियंता राकेश रोशन ने बताया कि बिजली आपूर्ति सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)