फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power remained out all night; daytime outages also caused great hardship.

Amethi News: रातभर गुल रही बिजली, दिन में भी कटाैती से बुरा हाल

Wed, 15 Jul 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Power remained out all night; daytime outages also caused great hardship.
अमेठी सिटी। मुख्य लाइन और विभिन्न उपकेंद्रों में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को जिले की बिजली व्यवस्था चरमराई रही। रातभर बिजली की आवाजाही से लोगों को उमस और गर्मी के बीच जागकर रात बितानी पड़ी, जबकि दिन में लगातार कटौती से पेयजल, कारोबार और सरकारी कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय पर रात और दिन मिलाकर करीब सात घंटे बिजली बाधित रही। जामों उपकेंद्र से सोमवार शाम 6:30 बजे बाधित हुई आपूर्ति रात करीब 1:30 बजे बहाल हो सकी। सेमरौता उपकेंद्र पर रात में दो चरणों में चार घंटे की आपातकालीन रोस्टिंग हुई, जबकि दिनभर कई बार ट्रिपिंग होती रही। मुसाफिरखाना पावर हाउस से भी रात और दिन मिलाकर आठ घंटे से अधिक बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन




शुकुलपुर उपकेंद्र से चार चरणों में करीब छह घंटे, मऊ और करपिया उपकेंद्र से तीन घंटे तथा पनियार पावर हाउस से छह घंटे से अधिक बिजली बाधित रही। जायस उपकेंद्र के सलोन फीडर पर रातभर आपूर्ति ठप रहने से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई। सुबह पेयजल संकट भी गहरा गया। खरौली, बघेल, बेहटा, भुलामऊ और मवई आलमपुर समेत कई गांवों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाजारशुकुल उपकेंद्र से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नियमित कटौती के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंड कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय और बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा। संग्रामपुर क्षेत्र में पीठीपुर पावर हाउस से जुड़े करीब 150 गांवों में सोमवार रात दो चरणों में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं ने नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की।




बिजली विभाग के अनुसार गौरीगंज से आने वाली 33 केवी मुख्य लाइन में खराबी, टाउन-तीन फीडर पर एबीसी केबल टूटने, रखरखाव कार्य, कोरारी फीडर की वीसीबी खराब होने, पैनल मरम्मत और रामसाय गांव में ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति प्रभावित हुई। विभाग की टीमों ने पूरे दिन मरम्मत कार्य कर चरणबद्ध तरीके से बिजली बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed