फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power out for eight hours due to emergency repairs.

Amethi News: इमरजेंसी रोस्टिंग से आठ घंटे तक गुल रही बिजली

Tue, 15 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 15 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Power out for eight hours due to emergency repairs.
. फुरसतगंज में बिजली लाइन की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत-ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। आपातकालीन बिजली कटौती के कारण जिले के कई हिस्सों में आठ से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अलग-अलग समय पर हुई कटौती से गर्मी और उमस में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इससे इंटरनेट आधारित काम और कारोबार पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन



बिजली न आने से पानी की मोटर, पंखे और कूलर बंद रहे। कार्यालयों में इंटरनेट आधारित कामकाज प्रभावित हुआ, साथ ही दुकानों और छोटे कारोबार पर भी असर पड़ा। करपिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रविवार रात और सोमवार सुबह करीब साढ़े सात घंटे बिजली बाधित रही। थौरी, बहोरखा, पनियार, मुसाफिरखाना, बरनाटीकर, मऊ और जामों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी कई घंटे आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


तिलोई खंड में रविवार रात से करीब आठ घंटे बिजली ठप रही। जगदीशपुर खंड में भी रविवार रात सात घंटे से अधिक कटौती हुई। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नियंत्रण कक्ष से होने वाली आपातकालीन बिजली कटौती के अलावा स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक लाख उपभोक्ताओं ने झेली पांच घंटे कटौती
फुरसतगंज उपकेंद्र से जुड़े डिघिया, टेकारी, उदारी, फुरसतगंज और निगोहा फीडरों के करीब एक लाख उपभोक्ताओं को रविवार रात बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे से सोमवार सुबह पांच बजे के बीच करीब पांच घंटे अलग-अलग समय पर आपूर्ति बाधित रही। रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को उमस और अंधेरे में परेशानी हुई। अवर अभियंता रामअचल गुप्ता ने बताया कि यह कटौती नियंत्रण कक्ष से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed