{"_id":"6a95d6b7fa84290c4f02d8a6","slug":"power-out-for-57000-people-for-18-hours-amethi-news-c-96-1-ame1022-174656-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 18 घंटे से 57 हजार लोगों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 18 घंटे से 57 हजार लोगों की बिजली गुल
Tue, 01 Sep 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के सीतारामपुर गांव में लोकल फॉल्ट की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। तेज बारिश के बीच संग्रामपुर के तिहैतनपुर गांव के पास बरगद का पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से शुकुलपुर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। रविवार रात 12:40 बजे बंद हुई बिजली सोमवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। करीब 57 हजार लोगों को 18 घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट झेलना पड़ा। बिजली न आने से बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। घरों में इन्वर्टर और मोबाइल चार्ज नहीं हो सके, वहीं सबमर्सिबल बंद रहने से पेयजल संकट भी बना रहा।
तेज बारिश के चलते ऊर्जा निगम की टीम सोमवार सुबह फॉल्ट तलाश सकी। जांच में तिहैतनपुर के पास बरगद का पेड़ बिजली लाइन पर गिरा मिला। पेड़ की चपेट में आने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ कई खंभे टूट गए थे। ऊर्जा निगम की टीम ने वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया।
इसके बाद क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू कराई गई। दोपहर बाद टूटे खंभों की जगह नए खंभे लगाए गए। लाइन की मरम्मत का काम भी चलता रहा। इसके बावजूद सोमवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
अवर अभियंता आरआर प्रजापति ने बताया कि रात में पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। ऊर्जा निगम के कर्मचारी मरम्मत में जुटे हैं। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति जल्द बहाल कराई जाएगी।
लाइन में फॉल्ट से छह घंटे ठप रही आपूर्ति
बाजार शुकुल। महोना-बाजार शुकुल 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से सोमवार को करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे 50 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नियमित कटौती के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बिजली न मिलने से मोबाइल और बैटरी रिक्शा चार्ज नहीं हो सके। घरों में सबमर्सिबल बंद रहे। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ अखिलेश कुमार गिरि ने बताया कि बारिश के कारण 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आया है। इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
कई बार गुल हुई शहर की बिजली
अमेठी। रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक टाउन के तीनों फीडरों की बिजली अलग-अलग समय पर बंद करनी पड़ी। मुंशीगंज रोड पर तार पर पेड़ गिरने की सूचना के बाद टाउन-एक की आपूर्ति भी बंद की गई। एसडीओ लालजी ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण आए फॉल्ट की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।