फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protest held by placing a body on the highway.

Amethi News: हाईवे पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Protest held by placing a body on the highway.
जायस। मसूदगाड़ा वार्ड निवासी विवाहिता शहनाज (24) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव समेत उन्हें रायबरेली भेज दिया। मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद पिकअप और ई-रिक्शा से मायके पक्ष के कई लोग जायस कोतवाली पहुंचे। लोगों ने कोतवाली गेट के सामने वाहन रोक दिए।
विज्ञापन


इसके बाद शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शव समेत मायके पक्ष के लोगों को वाहनों में बैठाया और ओदारी सीमा के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी लोग शव लेकर रायबरेली रवाना हो गए। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विसरा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed