फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Killed husband with lover and hung the body from a noose.

Amethi News: प्रेमी संग पति की हत्याकर फंदे से लटकाया था शव

Wed, 09 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Killed husband with lover and hung the body from a noose.
अमेठी सिटी। मोहनगंज के राजापुर मजरे बारकोर्ट गांव में फंदे से लटके मिले राकेश कुमार वर्मा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया खुलासा हुआ। शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने आत्महत्या मानने से इन्कार कर दिया। पिता जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी राजकुमारी, उसके प्रेमी वंशराज और राजकुमारी के माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने राजकुमारी व प्रेमी वंशराज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



राकेश का शव रविवार सुबह कमरे में छत के पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। रिपोर्ट में चोटों के निशान मिलने की जानकारी पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


राकेश के पिता जगदीश ने तहरीर में आरोप लगाया कि पत्नी राजकुमारी ने प्रेमी वंशराज संग मिलकर राकेश की हत्या की और शव फंदे पर लटका दिया। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृतक के ससुर की भूमिका अभी सामने नहीं आई है। इसकी भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed