फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power crisis becomes a problem, consumers suffer in the heat

Amethi News: बिजली संकट बना मुसीबत, गर्मी में उपभोक्ता त्रस्त

Sun, 07 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Power crisis becomes a problem, consumers suffer in the heat
अमेठी सिटी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात-दिन कई बार हुई अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग पानी को भी तरस गए। लोगों के इन्वर्टर और मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाए।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय के उपभोक्ताओं को अब तक बिजली कटौती से राहत नहीं मिल सकी है। फॉल्ट सही करने के नाम पर लगातार हो रही कटौती से लोग परेशान हैं। शुकुलपुर फीडर से शुक्रवार शाम 8:20 बजे से 9:15 बजे तक, रात 9:30 बजे से 10:05 बजे तक तथा रात 11:52 बजे से 1:45 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन



शाहगढ़ के पनियार पावर हाउस क्षेत्र में रात और दिन मिलाकर सात घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही। मुसाफिरखाना उपकेंद्र क्षेत्र में रात आपूर्ति बाधित रही। मऊ उपकेंद्र क्षेत्र में शुक्रवार रात 12:20 बजे से 1:30 बजे तक बिजली नहीं रही। दिन में भी अलग-अलग समय पर करीब तीन घंटे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कई स्थानों पर पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। मोटरें बंद रहने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता, भादर, जायस और अमेठी क्षेत्र से भी अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायतें मिली हैं।
अधिशाषी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि कंट्रोल के निर्देश पर ही कटौती की जा रही है। स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed