{"_id":"665650888d92151dd405b884","slug":"postal-ballot-will-be-counted-first-amethi-news-c-96-1-ame1002-119468-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती
Wed, 29 May 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रशासन ने मतगणना की तैयारी तेज कर दी है। चार जून की सुबह आठ बजे से जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना सेंटरों पर सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) और पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गणना की जाएगी। इसके लिए 12 मेजें लगाई गईं हैं। इसके बाद ईवीएम से पड़े मतों की गणना शुरू होगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतगणना के संबंध में दिशा निर्देश दिए। बैठक में उम्मीदवारों तथा उनके प्रतिनिधियों को मतगणना को लेकर गणना एजेंट बनाए जाने की पात्रता, प्रति उम्मीदवार गणना एजेंटों की संख्या, काउंटिंग हाल के अंदर के नियम आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
बताया कि विधानसभावार मतगणना 178-तिलोई गर्ल्स हॉस्टल में, 184-जगदीशपुर एमपी हाल में, 185-गौरीगंज होल्डिंग हाउस में तथा 186-अमेठी ब्वायज मेस में होगी। 181-सलोन विधानसभा की मतगणना आईटीआई गोला बाजार रायबरेली में कराई जाएगी। मतगणना के पश्चात परिणाम संबंधित एआरओ द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गणना एमपी हाल में कराई जाएगी।
विज्ञापन
ईटीपीबीएस की स्कैनिंग एमपी हाल से लगे कक्ष में कराई जाएगी। ईटीपीबीएस की स्कैनिंग 8 टेबलों पर कराई जाएगी एवं पोस्टल बैलेट की गणना 12 टेबलों पर कराई जाएगी। विधानसभावार ईवीएम से पड़े मतों की गणना के लिए 14-14 लगाई जा रही है। एआरओ के लिए एक टेबल अतिरिक्त लगाई जाएगी।
प्रत्येक टेबल पर मतगणना के लिए एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक प्रथम, एक मतगणना सहायक द्वितीय तथा एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया जा रहा है। निर्वाचन अभ्यर्थियों के एजेंट के पास अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व कार्यालय से निर्गत किए जाएंगे।
एक घंटा पहले प्रवेश करना होगा
मतगणना स्थल पर उम्मीदवार/एजेंट निर्धारित समय आठ बजे बजे से एक घंटा पहले प्रवेश करना होगा। मतगणना स्थल पर एजेंटों को पेन/पेंसिल, सादा कागज/नोटपैड एवं 17 ग की डुप्लीकेट प्रति लाने की अनुमति होगी। अभिकर्ता अपने साथ कोई आग्नेयास्त्र एवं मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर मतगणना हाल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना स्थल से 100 मीटर के बाहर वाहनों की पार्किंग की जाएगी। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
इनसेट
तैनात की जाएंगी एंबुलेंस
- डीएम निशा अनंत ने प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह को मतगणना स्थल पर एंबुलेंस, डॉक्टर तथा आवश्यक दवाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका गौरीगंज रवींद्र मोहन को साफ सफाई, मोबाइल टॉयलेट, पीने का पानी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड गौरीगंज को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति तो एसडीओ बीएसएनएल को टेलीफोन, ब्रॉडबैंड, इंटरनेट की सुचारू व्यवस्था उपलब्ध करने का निर्देश दिया।
डीएसओ को मतगणना कार्मिकों को जलपान, मुख्य अग्निशमन अधिकारी को मतगणना स्थल पर फायर टेंडर एवं अन्य उपकरणों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को मतगणना स्थल पर टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा। एएसपी हरेंद्र प्रताप को मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस प्रबंधन करने को कहा।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा व डीडीओ तेजभान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। डीएम व एसपी ने जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम व अन्य का निरीक्षण किया।