फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Portal exposes task force, did not see school even for a single day

Amethi News: पोर्टल ने खोली टास्क फोर्स की पोल, एक भी दिन नहीं देखा स्कूल

Sun, 22 Oct 2023 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Portal exposes task force, did not see school even for a single day
अमेठी। परिषदीय स्कूलों के शैक्षिक स्तर की जांच के लिए गठित ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की सच्चाई सामने आ गई है। पोर्टल से हुई समीक्षा में चार ब्लॉकों में एक भी स्कूल की जांच न होने पर बीईओ को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के साथ बच्चों की शैक्षिक क्षमता, स्कूल में मौजूद सुविधा का सत्यापन नियमित रूप से हो सके, इसके लिए प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन निरीक्षण कराया जाता है। निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स में सीएमओ, डीडीओ, परियोजना निदेशक, डीपीआरओ, डीआईओएस, डीपीओ, एसीएमओ, डीएसओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रति माह पांच स्कूलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स में एसडीएम, नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक, बीडीओ, सीएचसी अधीक्षक, एडीओ पंचायत, सीडीपीओ व एसडीएम की ओर नामित अधिकारी को प्रति माह पांच स्कूलाें का निरीक्षण करना होता है। इसके अतिरिक्त बीईओ को कम से कम 40 स्कूल की जांच करनी होती है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में अब तक भेटुआ, गौरीगंज, बाजारशुकुल एवं जगदीशपुर की ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स ने एक भी स्कूल का निरीक्षण नहीं किया है। इतना ही नहीं बीईओ अमेठी ने सिर्फ 17, बीईओ भेटुआ ने 18, बीईओ शाहगढ़ ने तथा बीईओ सिंहपुर ने 10 स्कूल का निरीक्षण किया। जबकि सभी को 40-40 स्कूलों का निरीक्षण करना था। इस पर सभी को नोटिस जारी की गई है। नोटिस में 30 अक्तूबर तक लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण कर ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड करते हुए जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ की दी नोटिस
परिषदीय स्कूल का नियमित निरीक्षण कर सुधार की व्यवस्था बनाई गई है। अक्तूबर माह में चार बीईओ ने कम व ब्लॉक स्तरीय कमेटी ने एक भी निरीक्षण नहीं किया है। ऐसे में बीईओ को नोटिस जारी कर लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। - संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed