फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police will take action against those who leave cattle loose

Amethi News: गोवंश को खुला छोड़ने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई

Mon, 02 Sep 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Police will take action against those who leave cattle loose
अमेठी सिटी। जिले में निराश्रित गोवंश की समस्या का कोई समाधान नहीं दिख रहा है। गोवंश को निराश्रित छोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई की योजना बनाई गई है। इसके लिए गांवों में गोवंश को खुला छोड़ने वालों पर ग्राम निगरानी समिति नजर रखेगी। ग्राम पंचायत की तहरीर पर पुलिस संबंधित पर केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन

जिले में गोशालाओं की संख्या 117 है, जोकि अयोध्या मंडल में सर्वाधिक कही जा रही है। जिले में गाय, बैल आदि के निराश्रित घूमने के मामले खूब दिख रहे हैं। गोवंश सबसे ज्यादा दिक्कत सड़क पर कर रहे हैं। पशुओं के रहने के लिए कोई जगह नहीं होने से सड़क पर ही अपना आशियाना बना रहे हैं। वहीं पशुओं का झुंड सड़कों पर ही खड़ा हो जा रहा है। आवागमन कर रहे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ सड़क दुर्घटना के मामले भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में गाय को खुला छोड़ने वालों की जानकारी निगरानी समिति कर रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी पुलिस को तहरीर देंगे, जिसमें संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed