फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police team that arrived to settle dispute attacked, uniform torn

Amethi News: विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी

Fri, 10 Nov 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police team that arrived to settle dispute attacked, uniform torn
भादर (अमेठी)। रामगंज थाने के त्रिलोकपुर गांव में विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पुलिस कर्मियों की टीम पर हमले का मामला आया है। टीम से अभद्रता कर वर्दी तक फाड़ने की घटना सामने आने के बाद पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। मामले में मौके पर पहुंची रामगंज थाने की पुलिस ने एक हमलावर को लोहे की सब्बल के साथ गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी की तहरीर पर मां-बेटे समेत चार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच व कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पीआरवी प्रभारी हेड कांस्टेबल अविनाश पाल, कांस्टेबल अखिलेश कुमार पाल व मंगला प्रसाद गुप्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम गांव पहुंची तो एक युवक ने गांव के एक व्यक्ति पर विवाद करने की बात बताई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम दोनों पक्षों को समझाने लगी तो कहासुनी शुरू हो गई। तभी युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने मना किया तो हेड कांस्टेबल अविनाश पाल पर लोहे के सब्बल से हमला बोल दिया। साथी पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उन पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाने में दी। थाने से पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो दरोगा प्रेमनाथ की वर्दी फाड़ दी। फोर्स ने हमलावर प्रशांत वर्मा को गिरफ्तार किया। विवाद शांत होने के बाद फोर्स टीम को लेकर लौटी। थाने में प्रभारी हेड कांस्टेबल अविनाश पाल की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। घायल पुलिस कर्मियों का मेडिकल व उपचार कराने के बाद जांच शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने बताया कि प्रभारी हेड कांस्टेबल की तहरीर पर प्रशांत वर्मा और उसकी मां सुशीला और चार अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed