फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police station will be build on encroachment free land

Amethi News: अतिक्रमण मुक्त हुई भूमि पर बनेगा सूचना संकुल व चौकी

Tue, 22 Nov 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
police station will be build on encroachment free land
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी-गौरीगंज मार्ग पर स्थित 10 बिस्वा बंजर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद प्रशासन ने सूचना संकुल व पुलिस चौकी के लिए आवंटित कर दिया। विभाग के नाम भूमि का अंकन खतौनी में करने के बाद मंगलवार को फोर्स की मौजूदगी में तहसीलदार ने पैमाइश कराकर विभाग को कब्जा दिलाया। भूमि मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेज धन की डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के अमेठी मार्ग स्थित जल निगम कार्यालय के सामने स्थित 10 बिस्वा बंजर जमीन को 16 मई 2015 को नियमों की अनदेखी कर डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। भूमि कब्जा मुक्त करने के बाद सूचना विभाग की मांग पर पांच बिस्वा भूमि सूचना संकुल निर्माण व तो पुलिस विभाग की मांग पर पांच विस्वा भूमि पुलिस चौकी निर्माण के लिए आवंटित करते हुए खतौनी में अंकन करा दिया गया।
विज्ञापन

खतौनी में भूमि अंकित कराने के बाद मंगलवार को तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने फोर्स व राजस्व कर्मी के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की पैमाइश कराते हुए दोनों विभाग को कब्जा दिलाया। जेसीबी मशीन की मदद से दोनों विभागों की भूमि को चिह्नित करने के बाद निर्माण कार्य कर अपना कब्जा कायम रखने तथा नगर पालिका को भूमि पर दोबारा कब्जा न होने की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि विभाग के नाम दर्ज होने तथा कब्जा मिलने के बाद पुलिस विभाग ने चौकी का बोर्ड लगाते हुए अपना कब्जा जाहिर कर चौकी भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन से धन की डिमांड करने में जुट गया है। सूचना विभाग ने भी डीएम के पास निर्माण कार्य की अनुमति, कार्यदायी संस्था चयन, अनुमानित आगणन तैयार करने तथा धनावंटन करने का प्रस्ताव भेजते हुए संस्तुति मांगी है। डीएम की संस्तुति मिलने तथा शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद कब्जा मुक्त हुई भूमि पर भवन निर्माण पूरा कराकर संचालन किया जाएगा।
तीन मंजिला बनेगा सूचना संकुल
अपर जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन यादव ने अमेठी मार्ग पर सूचना संकुल निर्माण के लिए भूमि आवंटित होने की पुष्टि की है। बताया कि चिह्नित भूमि पर तीन मंजिला भवन का निर्माण शासन की ओर से संकुल निर्माण के लिए प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार होगा। पहली मंजिल पर सूचना कार्यालय तो दूसरी मंजिल पर मीडिया कर्मियों के बैठने व समाचार संकलन के साथ लिखने व भेजने तथा विश्राम की व्यवस्था होगी। तीसरी मंजिल पर प्रेस वार्ता के साथ वीआईपी के मीडिया से वार्ता करने की सुविधा होगी। सभी मंजिल पर प्रसाधन, पेयजल समेत अन्य सुविधा की व्यवस्था होगी तो बाउंड्रीवॉल के साथ परिसर में पार्किंग का भी प्रबंध रहेगा।
आवास समेत कार्यालय का होगा निर्माण
पुलिस चौकी के लिए चिह्नित भूमि पर चौकी कार्यालय, इंचार्ज कक्ष, आगंतुक कक्ष, फरियादी कक्ष, महिला हेल्पडेस्क, पेयजल, प्रसाधन व बाउंड्रीवॉल के साथ तैनात कर्मियों के आवास का निर्माण होगा। पुलिस विभाग की ओर से स्वीकृत चौकी निर्माण मानचित्र के अनुसार निर्माण हो सके इसके लिए कब्जा प्राप्त करने के बाद धन की डिमांड की जा रही है। धन मिलने के बाद निर्माण कार्य पूरा होगा।
दो बिस्वा और भूमि कराई गई कब्जामुक्त
तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि कब्जा मुक्ति अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान अज्ञात लोगों की ओर से नगर पालिका की सुरक्षित दो बिस्वा भूमि पर किए गए कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। कब्जामुक्त की कराई गई भूमि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए आवंटित करने की प्रकिया शुरू करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।

दोनों विभाग को दिलाया कब्जा
तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने अमेठी मार्ग स्थित कब्जा मुक्त कराई गई भूमि सूचना संकुल व पुलिस चौकी निर्माण के लिए खतौनी में अंकित कराने के बाद कब्जा दिलाने की पुष्टि की। बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा न हो इसके लिए लगातार अभियान संचालित कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed