फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police started Mission Friendship Campaign

पुलिस ने शुरू किया मिशन मैत्री अभियान

Sun, 04 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police started Mission Friendship Campaign
अमेठी। पंचायत चुनाव को लेकर एसपी जिले में कई तरह का प्रयोग कर रहे हैं। पिछले दिनों ग्राम भ्रमण कार्यक्रम संचालित कराने के बाद एसपी ने अब मिशन मैत्री अभियान शुरू कराया। अभियान के तहत एक सिपाही एक विवाद का फार्मूला तैयार किया गया है। सिपाहियों को गांव की गतिविधियों पर नजर रखते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव को सकुशल कराने के लिए कई तरह का कार्यक्रम संचालित करा रहे हैं। छोटे-छोटे विवादों पर निकट से निगाह रखने तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए एक सिपाही एक विवाद के फार्मूले पर एसपी ने मिशन मैत्री अभियान शुरू कराया है। अभियान के तहत जिले में शासन व उच्चाधिकारियों तथा थाने पर आने वाली शिकायतों में से एक सिपाही को एक मामले की जांच सौंपने को कहा गया है। एक विवाद का निस्तारण होने के बाद ही दूसरा मामला उसके सुपुर्द करने का निर्देश है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में अमूमन जमीन आदि से जुड़े छोटे-छोटे विवाद संज्ञान में आते हैं। एक सिपाही व दरोगा को एक साथ कई मामलों का शिकायती पत्र देने के बाद कई दिनों तक वे मौके तक पहुंचते ही नहीं है। कहा कि प्रकरण मिलते ही सिपाही तत्काल मौके पर जाएगा। निस्तारण नहीं हो पाने पर शिकायत तत्काल हल्का दरोगा व बाद में एसओ को हस्तांतरित की जाएगी। ज्यादा गंभीर प्रकरण की सूचना तत्काल सीओ से लेकर एसपी तक को देने को कहा गया है। बताया कि थानों पर वर्तमान में करीब 850 सिपाही तैनात हैं, ऐसे में एक दिन में 850 प्रकरणों का निस्तारण हो सकेगा। कहा कि ऐसा करने से सिपाही को अपने उत्तर दायित्व को बोध होगा और वह पूरे मनोयोग से काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण की निगरानी के लिए वे प्रतिदिन फरियादियों की ओर से मिलने वाले शिकायती पत्रों को पीडीएफ पर कन्वर्ट कराकर अपने पास मंगाते हैं। प्रतिदिन एक थाने के एक सिपाही को फोन कर फीड बैक लेकर उस गांव की स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की जाती है। सिपाहियों को गांव में संपर्क मजबूत रखने तथा थाना स्तर पर गड़बड़ी होने पर सीधे फोन कर सूचित करने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed