{"_id":"5e5aa8c78ebc3ef3b625d1eb","slug":"police-misbehave-with-womens-amethi-news-lko5113353138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी पुलिस ने महिलाओं से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी पुलिस ने महिलाओं से की अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। खाते की जमीन पर रास्ता बनाने का विरोध कर रहे एक परिवार की महिलाओं से अमेठी पुलिस ने जमकर अभद्रता की। इस दौरान न सिर्फ एक महिला को थप्पड़ मारे गए बल्कि एक का मोबाइल छीनने के साथ कई को घसीटते हुए थाने ले जाया गया। कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
अमेठी ब्लॉक के सोमपुर मनकंठ में ग्राम समाज की ओर से प्रस्तावित एक खड़ंजे को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। गांव निवासी ओम नारायन की मानें तो जिस भूमि पर खड़ंजा प्रस्तावित है वह उनकी नंबरी बाग है। इसका वाद भी न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार शाम इसी रास्ते के विवाद को निपटाने के लिए एडीओ मुकेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर के नेतृत्व में गठित टीम गांव पहुंची।
टीम ने पहुंचते ही विवादित भूमि पर खड़ंजा लगवाना शुरू कर दिया। ओम नारायण के परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो एसएचओ श्याम सुंदर समेत पूरी पुलिस टीम (महिला पुलिस कर्मी भी शामिल) दबंगई पर उतर आई।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ महिलाओं से अभद्रता की बल्कि एक महिला को कई थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं एसएचओ श्याम सुंदर ने स्वयं एक महिला का मोबाइल छीनते हुए सभी को घसीटकर थाने ले चलने को कहा। एसएचओ का आदेश पाते ही महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को धक्का देते हुए पुलिस वैन में लाद लिया और थाने ले गई।
पुलिस कर्मियों ने खाते की भूमि पर रास्ता बनवाने को सरकारी कार्य बताते हुए इसमें बाधा डालने पर सभी को जेल भेजने की धमकी दी। देर रात पुलिस कर्मियों की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।
नहीं हुई कोई अभद्रता : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने कहा कि एसडीएम व बीडीओ के लिखित आदेश पर टीम गांव गई थी। ओम नारायण के परिवार वाले सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस टीम ने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की। बावजूद इसके शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।