फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police empty handed in BJP Panna chief murder case

Amethi News: भाजपा पन्ना प्रमुख हत्याकांड में पुलिस के खाली हाथ

Fri, 05 Jul 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Police empty handed in BJP Panna chief murder case
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के कडेर गांव के प्रधान के भाई व भाजपा पन्ना प्रमुख अजय सिंह की हत्या के सात दिन बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। मृतक के परिवार वाले भी चिंता जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपी पुलिस के निशाने पर आ चुके हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कडेरगांव निवासी ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह के छोटे भाई व भाजपा बूथ पन्ना प्रमुख आशीष कुमार सिंह पर 28 जून की रात कुछ हमलावरों ने लोहे की राॅड व ईंट से हमला कर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था।
विज्ञापन

एसपी ने हत्यारोपियों को दबोचने के लिए कई टीमें बनाई थीं। जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन करीब एक सप्ताह हो गया है, लेकिन पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस अब तक कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की है, लेकिन हत्यारों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं जुटा पाई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल बंद है। जिससे सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। घटना को लेकर ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह ने कहा कि सात दिन बीत गए हैं, कुछ होता नहीं दिख रहा है। पुलिस नामजद आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बच नहीं पाएंगे
एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपी बच नहीं पाएंगे। उन पर पुलिस का शिकंजा कस चुका है। अतिशीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed