फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police could not find the location of the accused

Amethi News: आरोपियों की लोकेशन पता नहीं कर पाई पुलिस

Sat, 25 Jan 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police could not find the location of the accused
अमेठी सिटी। मुराइन का पुरवा गांव निवासी चंद्रशेखर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस परेशान है। घटना के बाद दोनों ने मोबाइल फोन बंद कर लिया है, ऐसे में उनकी लोकेशन पुलिस खोज नहीं पा रही है। मामले में कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन




मुराई का पुरवा गांव निवासी चंद्रशेखर सरोज से बृहस्पतिवार को दुर्गादीन का पुरवा गांव निवासी नितिन उर्फ दन्ना पासी व रवींद्र पासी रास्ते में बाइक से ओवरटेक कर विवाद करने लगे। इसी दौरान नितिन ने चंद्रशेखर पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली हाथ में लगने से चंद्रशेखर घायल हुआ तो रवींद्र के साथ नितिन बाइक से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



चंद्रशेखर के हाथ से गोली निकालने के लिए परिजनों ने रायबरेली एम्स में भर्ती करवाया है। केस दर्ज करने के बाद दोनों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है लेकिन दोनों मोबाइल फोन बंद कर भागे हुए हैं। ऐसे में पुलिस को उनकी लोकेशन पता करना कठिन हो गया है। हालांकि पुलिस मामले से जुड़े कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की जांच में चुनावी रंजिश नहीं बल्कि गुटबाजी में विवाद होने का मामला सामने आ रहा है। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश में टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed