फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Players selected for hockey and handball competition

Amethi News: हॉकी व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

Sat, 02 Mar 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Players selected for hockey and handball competition
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी और हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रॉयल हुआ। खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया।पहले चयन ट्रायल्स प्रदेश स्तरीय ओपेन आमंत्रण हैंडबॉल सीनियर पुरुष प्रतियोगिता के लिए हुआ। जिसमें मोहम्मद कामरान, रजनीश यादव, आदित्य, शिवम, सरोज, रणधीर, सक्षम चतुर्वेदी, आनंद सिंह, दीपांकर, मनीष कुमार और विकास राजभर का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया। दूसरा चयन ट्रायल प्रदेश स्तरीय ओपन आमंत्रण हॉकी सीनियर महिला प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसमें आकांक्षा मिश्रा, गौरी मोदनवाल, अंशिका मिश्रा, चांदनी, प्रिया कौशल, बेबी, अन्नू चौहान, वैष्णवी अग्रहरि, जान्हवी और आराध्या मिश्रा का मंडल स्तर के ट्रॉयल के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

तीसरा चयन ट्रायल्स प्रदेश स्तरीय ओपेन आमंत्रण हॉकी सीनियर पुरुष प्रतियोगिता के लिए हुआ। जिसमें सिद्धांत कुमार, अंश, अंकेश और राज कुंवर का चयन मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के लिए हुआ है। उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद मुशर्रफ खा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के लिए किया गया। जो वहां चयनित होने के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed