फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People will participate in Tricolor campaign in every house

Amethi News: हर घर तिरंगा अभियान में होगी जन-जन की भागीदारी

Thu, 08 Aug 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
People will participate in Tricolor campaign in every house
अमेठी सिटी। भाजपा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की तैयारी में जुट गई है। बुधवार को गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान में जन-जन की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी शंकर गिरी की मौजूदगी में कार्यकर्ता बैठक हुई। प्रदेश मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन होगा। इस अभियान में पार्टी जन-जन को जोड़ेगी। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। 12 से 14 अगस्त तक सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं व स्मारकों के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं महापुरुषों की प्रतिमाओं व स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। कहा कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति, मानव विस्थापन व मजबूरी में पलायन की कहानी बयां करता है। विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मोर्चा की ओर 11, 12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह व प्रभारी राकेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय परिषद सदस्य दयाशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, अतुल सिंह, प्रभात शुक्ला सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed