{"_id":"6a08c1d180e93e808600b16b","slug":"people-were-sensitized-about-protection-against-dengue-amethi-news-c-96-1-ame1008-165973-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति किया जागरूक
Sun, 17 May 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। घर के आसपास जमा थोड़ा सा पानी भी डेंगू के खतरे को बढ़ा सकता है। समय रहते सतर्कता और सफाई अपनाकर इस बीमारी से बचाव संभव है। शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ कार्यालय में आयोजित जागरूकता और शपथ कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया।
सीएमओ ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है। इसके शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, आंखों और कमर में दर्द, उल्टी, बेचैनी और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
सीएमओ ने कहा कि कूलर, पानी की टंकी, गमले, पुराने बर्तन और आसपास जमा पानी की नियमित सफाई जरूरी है। सीएचसी अमेठी में डॉ. सौरभ सिंह व गौरीगंज में डॉ. राजीव सौरभ ने भी जागरूकता कार्यक्रम किए।